राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के 433 नये मामले, दो मौत
राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के 433 नये मामले, दो मौत
नयी दिल्ली, 10 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को 2.96 प्रतिशत दैनिक संक्रमण दर के साथ कोविड-19 के 433 नये मामले दर्ज किए गए और दो मरीजों की मौत हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से साझा किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी।
दिल्ली में लगातार चौथे दिन दैनिक संक्रमण के मामले 600 से नीचे आये हैं।
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, रविवार को आए इन नये मामलों के साथ ही राजधानी में संक्रमण के मामले बढ़कर 19,40,735 हो गये, जबकि मृतकों की संख्या 26,284 तक पहुंच गयी।
भाषा
फाल्गुनी संतोष
संतोष

Facebook


