बीकानेर में 5.3 तीव्रता का भूकंप

बीकानेर में 5.3 तीव्रता का भूकंप

बीकानेर में 5.3 तीव्रता का भूकंप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: July 21, 2021 9:20 am IST

बीकानेर, 21 जुलाई (भाषा) राजस्थान के बीकानेर जिले में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। अभी जान-माल के किसी नुकसान की सूचना नहीं है।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बुधवार तड़के पांच बजकर 24 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.3 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन से नीचे 110 किलोमीटर की गहरायी में था।

जिला प्रशासन के अनुसार, इस दौरान अधिकतर लोग सो रहे थे इसलिए किसी तरह की अफरा तफरी का माहौल नहीं बना। भूकंप से कोई हताहत नहीं हुआ है।

भाषा स. पृथ्वी

मनीषा गोला

गोला


लेखक के बारे में