राजस्थान में सामने आये कोरोना वायरस के 51 नये मामले

Ads

राजस्थान में सामने आये कोरोना वायरस के 51 नये मामले

  •  
  • Publish Date - July 7, 2021 / 02:11 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:01 PM IST

जयपुर, सात जुलाई (भाषा) राजस्थान में बुधवार को कोरोना वायरस के 51 नये मामले सामने आये।

चिकित्सा विभाग की ओर से बुधवार शाम जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 51 नये मामले सामने आये जिनमें जयपुर से 17तथा बाडमेर-दौसा से 5-5 मामले हैं।

विभाग के एक अधिकारी के अनुसार इस दौरान इस घातक संक्रमण से बुधवार को एक भी रोगी की मौत नहीं हुई। राज्य में इस संक्रमण से अब तक 8942 लोगों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि बुधवार को राज्य के 33 जिलों में से 19 जिलों में कोरोना संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया।आंकड़ों के अनुसार इस दौरान राज्य में 128 लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं। अब राज्य में 935 मरीज उपचाराधीन हैं।

भाषा कुंज

राजकुमार

राजकुमार