दिल्ली में कोविड-19 के 52 नए मामले, एक मरीज की मौत

दिल्ली में कोविड-19 के 52 नए मामले, एक मरीज की मौत

दिल्ली में कोविड-19 के 52 नए मामले, एक मरीज की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: August 10, 2021 5:08 pm IST

नयी दिल्ली, 10 अगस्त (भाषा) दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 52 नए मामले सामने आए हैं और एक मरीज की मौत हो गई। वहीं, संक्रमण दर 0.08 फीसदी दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 45 मरीज संक्रमण मुक्त हुए और कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 14,11,280 हो गई। दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 के 39 मामले सामने आए थे और पिछले साल अप्रैल के बाद से पहली बार उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 500 से नीचे हो गई थी।

विभाग के अनुसार, नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,36,852 हो गई है। वहीं, दिल्ली में कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या 25,068 हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी में फिलहाल 504 मरीजों का उपचार चल रहा है। एक दिन पहले यह संख्या 498 थी।

भाषा स्नेहा दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में