अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 54 नए मामले

अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 54 नए मामले

अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 54 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:06 pm IST
Published Date: October 2, 2021 2:23 pm IST

ईटानगर, दो अक्टूबर (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 54 नए मामले सामने आए तथा एक और व्यक्ति की मौत हो गई। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तिरप जिले में 60 वर्षीय एक व्यक्ति की कोविड-19 से मौत हो गई।

राज्य में अब तक संक्रमण के 54,680 मामले सामने आ चुके हैं और महामारी से 277 मरीजों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड से जान गंवाने वाले 19 लोगों ने टीके की दोनों खुराक ली थी जबकि 45 मृतकों ने एक खुराक ली थी।

अधिकारी ने कहा कि पिछले एक दिन में 43 और लोग थी हो गए जिसके बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या 53,974 हो गई। अरुणाचल प्रदेश में अभी 429 मरीज उपचाराधीन हैं।

भाषा यश शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में