भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 54 नए मामले सामने आए
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 54 नए मामले सामने आए
नयी दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 54 नए मामले सामने आए और उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या 1,484 है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।
बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक से 5,31,926 मरीजों की मौत हुई है।
देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या 4,49,96,786 है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, संक्रमण से उबर चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,63,376 हो गई है। देश में कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है।
मंत्रालय के अनुसार, भारत में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
भाषा जितेंद्र नेत्रपाल
नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


