ITBP के 56 जवान कोरोना की जद में, अब तक कुल 156 जवान हो चुके हैं संक्रमित

ITBP के 56 जवान कोरोना की जद में, अब तक कुल 156 जवान हो चुके हैं संक्रमित

ITBP के 56 जवान कोरोना की जद में, अब तक कुल 156 जवान हो चुके हैं संक्रमित
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: May 10, 2020 1:57 pm IST

रायपुर: कोरोना संक्रमण पूरे देश में तेजी से फैल रहा है, हालात को देखते हुए सरकार ने पूरे देश में चार मई से 17 मई तक लॉक डाउन कर दिया गया है। बावजूद इसके कई राज्यों में हालात काबू से बाहर होते नजर आ रही है। इसी बीच खबर आ रही है​ कि पिछले 24 घंटे के भीतर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस 56 जवानों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही अईटीबीपी के कुल कोरोना संक्रमित जवानों की संख्या 156 हो गई है। बताया जा रहा है कि सभी मामले दिल्ली से हैं।

Read More: mothers day special: विधवा मां ने मजदूरी कर तीन बेटियों को बनाया अधिकारी, प्रशासनिक सेवा में एक साथ हुआ चयन

वहीं दूसरी ओर बीएसएफ के 18 जवान और कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही अब कोरोना संक्रमित बीएसएफ जवानों की संख्या 276 हो गई है। बताया जा रहा है कि आज कोरोना संक्रमित पाए गए जवानों में से 16 त्रिपुरा से और 2 दिल्ली में तैनात थे।

Read More: सरकारी नौकरी, 303 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

बता दें कि देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,277 नए मामले सामने आए हैं और 127 मौतें हुईं हैं। देश में अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 62,939 है (इसमें 41,472 सक्रिय मामले, 19,358 ठीक/ डिस्चार्ज/विस्थापित मामले और 2,109 मौतें शामिल हैं) केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है।

Read More: ज्योतिरादित्य सिंधिया-नंद कुमार साय ने फोन पर जाना अजीत जोगी का हाल, नंद कुमार ने शुरू किया महामृत्युंजय मंत्र का जाप

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"