जेईई एडवांस्ड 2026 में 56,880 छात्र सफल, बिहार के शुभम कुमार ने हासिल किया पहला स्थान

जेईई एडवांस्ड 2026 में 56,880 छात्र सफल, बिहार के शुभम कुमार ने हासिल किया पहला स्थान

जेईई एडवांस्ड 2026 में 56,880 छात्र सफल, बिहार के शुभम कुमार ने हासिल किया पहला स्थान
Modified Date: June 1, 2026 / 11:13 am IST
Published Date: June 1, 2026 11:13 am IST

नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एडवांस्ड) 2026 के नतीजे सोमवार को घोषित हुए, जिसमें 56 हजार से अधिक उम्मीदवार सफल रहे और बिहार के शुभम कुमार ने शीर्ष स्थान हासिल किया।

देश की सबसे कठिन प्रवेश परीक्षाओं में से एक मानी जाने वाली इस परीक्षा में कुल 56,880 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की, जिनमें 10,107 छात्राएं हैं।

कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) में 360 में से 330 अंक हासिल कर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। वहीं, आईआईटी दिल्ली जोन की ही अरोही देशपांडे शीर्ष रैंक पाने वाली छात्रा बनीं।

उन्होंने 360 में से 280 अंक प्राप्त कर पूरे देश में 77वीं रैंक हासिल की।

जेईई (एडवांस्ड) 2026 की परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित हुई थी, जिसमें कुल 1,79,694 अभ्यर्थियों ने परीक्षा एक और परीक्षा दो दोनों में भाग लिया।

कबीर छिल्लर ने 329 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि जतिन चाहर 319 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

शीर्ष स्थान पर रहे शुभम कुमार ने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, ‘‘मैं पिछले दो साल से जेईई एडवांस्ड की तैयारी कर रहा था और मुझे उम्मीद थी कि मेरी मेहनत अच्छी रैंक दिलाएगी। अब जब मैंने पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर लिया है तो बहुत खुशी हो रही है।’’

भाषा खारी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में