राजस्थान में थम नहीं रही कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने की रफ्तार, रविवार को सामने आए 58 नए मामले

Ads

राजस्थान में थम नहीं रही कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने की रफ्तार, रविवार को सामने आए 58 नए मामले

  •  
  • Publish Date - April 26, 2020 / 05:15 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

जयपुर। राजस्थान में भी रोजाना कोरोना संक्रमितों के मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को 58 नए मरीज और मिले हैं। इनमें अजमेर में 11, हनुमानगढ़ और झालावाड़ में 1, जोधपुर में 15, जयपुर में 7, कोटा में 3 और नागौर में 20 मामले दर्ज किए गए।

पढ़ें- सोशल मीडिया पर छलका ‘राम’ का दर्द, बोले- आज तक किसी सरकार ने कोई सम्मान नहीं

 

पढ़ें- पीएम मोदी आज करेंगे ‘मन की बात’, कोरोना संक्रमण के खिलाफ लॉकडाउन के…

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में सकारात्मक मामलों की कुल संख्या 2141 है।

 

देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,990 नए मामले सामने आए हैं और 49 मौतें हुई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 26,496 हो गई है।

पढ़ें- देश में कोरोना संक्रमितों 26 हजार 283, ठीक हो चुके मरीजों की संख्या…

(इसमें 19,868 सक्रिय मामले, 5,804 ठीक/डिस्चार्ज/ विस्थापित हो चुके मामले और 824 मौतें शामिल हैं)