ओडिशा में कोविड-19 के 594 नए मामले, 14 और लोगों की मौत

ओडिशा में कोविड-19 के 594 नए मामले, 14 और लोगों की मौत

ओडिशा में कोविड-19 के 594 नए मामले, 14 और लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: November 27, 2020 7:53 am IST

भुवनेश्वर, 27 नवम्बर (भाषा) ओडिशा में कोविड-19 के 594 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,17,239 हो गए। वहीं 14 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,718 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सामने आए नए मामलों में से 343 लोग पृथक केन्द्रों में संक्रमित मिले।

अधिकारी ने बताया कि खुर्दा जिले में सबसे अधिक 56 मामले सामने आए। इसके बाद कटक और सुंदरगढ़ में 55-55 मामले सामने आए।

सुंदरगढ़ और अंगुल में चार-चार, बालासोर और खुर्दा में दो-दो और पुरी तथा नयागढ़ में एक-एक मरीज की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अभी 6,629 लोगों का इलाज चल रहा है और 3,08,839 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

भाषा शुभांशि नरेश

नरेश


लेखक के बारे में