जयपुर, 13 फरवरी (भाषा) राजस्थान के गंगानगर जिले में शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में एक ही परिवार की चार महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गयी जबकि सात अन्य घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, यह हादसा राजियासर के पास एक जीप के ट्रेलर से टकराने की वजह से हुआ है।
read more: अदालत ने रोज वैली समूह के अधिकारी को धनधोधन मामले में दोषी ठहराया
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार, जीप में सवार लोग एक ही परिवार के थे और एक बड़ी जीप में संगरिया से जैसलमेर जा रहे थे। मृतकों की पहचान आरजू, सोनिया, सुमन, मंजू, अनिल व भविष्य के रूप में की गयी है। राज्यपाल कलराज मिश्र व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर शोक जताया है।
read more: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने बंगाल सैपर्स के हॉकी चैंपियंस को ‘डोभा…