उपमुख्यमंत्री शिंदे के लिए वीवीआईपी ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक की दिल का दौरा पड़ने से मौत

Ads

उपमुख्यमंत्री शिंदे के लिए वीवीआईपी ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक की दिल का दौरा पड़ने से मौत

  •  
  • Publish Date - September 21, 2026 / 06:32 PM IST,
    Updated On - September 21, 2026 / 06:32 PM IST

ठाणे, 21 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने से एक पुलिस उपनिरीक्षक की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि विजय शंकर सांगड़े (57) यहां सरकारी विश्राम गृह में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे। दोपहर करीब 1:30 बजे अचानक तबीयत खराब होने के बाद वह बेहोश होकर गिर पड़े।

ठाणे पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि उपनिरीक्षक को तुरंत पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आकस्मिक मृत्यु की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा तान्या अविनाश

अविनाश