West Bengal Transfer News/Image Credit: IBC24.in
West Bengal Transfer News: नई दिल्ली: रविवार को 5 राज्यों का चुनावी कार्यक्रम आ चुका है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के दूसरे ही दिन चुनाव आयोग ने सीएम ममता बनर्जी को बड़ा झटका दिया। बंगाल में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और (West Bengal Transfer News) DGP पीयूष पांडे समेत 6 अफसरों का तबादला कर दिया।
नंदिनी चक्रवर्ती और DGP पीयूष पांडे को CM ममता बनर्जी का करीबी माना जाता है। उनकी जगह सिद्धनाथ गुप्ता को बंगाल का नया DGP और दुष्मंत नारियाला को मुख्य सचिव बनाया है। इतना ही नहीं चुनाव आयोग ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर को भी बदल दिया है। (West Bengal Transfer News) सुप्रतिम सरकार की जगह अजय कुमार नंद को कोलकाता पुलिस कमिश्नर बनाया है। चुनाव आयोग ने अपने आदेश में कहा…पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से लगातार प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा कर रही है…इसी क्रम में ये फैसला लिया गया है। आयोग का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए आवश्यक प्रशासनिक बदलाव किए जा रहे हैं। उसी के तहत ये फैसला लिया गया है।
West Bengal Transfer News: आयोग ने अपने आदेश में ये भी कहा कि जिन अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है उन्हें चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी चुनाव से जुड़े पद पर तैनात नहीं किया जाएगा। जैसा कि आप सभी ने देखा कल यानि 15 मार्च को चुनाव आयोग ने रविवार को बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। (West Bengal Transfer News) बंगाल की 294 सीटों पर 2 फेज में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी और 4 मई को रिजल्ट आएगा। वहीं चुनाव आयोग के इस फैसले पर सियासत गरमा गई। TMC ने चुनाव आयोग के फैसले का संसद में विरोध किया। चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की और राज्यसभा से वॉकआउट कर दिया। बीजेपी ने जहां इलेक्शन कमीशन के फैसले का बचाव किया वहीं TMC ने इस पर सवाल उठाए।
इन्हे भी पढ़ें:-