Dhurandhar The Revenge : धुरंधर के विलेन को मिली जान से मारने की धमकी! जानिए क्यों गुस्से में पागल हुए लोग, विवेक सिन्हा ने दिया ये जवाब

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के ट्रेलर में आतंकवादी किरदार निभाने वाले अभिनेता विवेक सिन्हा को सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ रहा है। अभिनेता ने बताया कि उन्हें देशभर से 300 से अधिक संदेश मिल चुके हैं।

Dhurandhar The Revenge : धुरंधर के विलेन को मिली जान से मारने की धमकी! जानिए क्यों गुस्से में पागल हुए लोग, विवेक सिन्हा ने दिया ये जवाब

Dhurandhar The Revenge / IMAGE SOURCE : screengrab

Modified Date: March 16, 2026 / 11:46 pm IST
Published Date: March 16, 2026 11:35 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ट्रेलर के शुरुआती डायलॉग पर सोशल मीडिया में विवाद तेज।
  • अभिनेता विवेक सिन्हा को 300 से ज्यादा संदेश मिले।
  • कुछ लोगों ने अभिनेता को असली आतंकवादी तक कह दिया।

एंटरटेनमेंट डेस्क : Dhurandhar The Revenge  फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसने आते ही दर्शकों के बीच खलबली मचा दी है। ट्रेलर की शुरुआत ही एक बेहद विवादित और उकसाने वाले डायलॉग से होती है, जिसमें आतंकवादी जहूर मिस्त्री (हिंदुओं के खिलाफ टिप्पणी करता है। इस दृश्य ने दर्शकों के अंदर इतना गुस्सा भर दिया है कि सोशल मीडिया पर लोग फिल्म के अभिनेता को सीधे निशाना बनाने लगे हैं।

देश के अलग अलग कोने से मिल चुकी है 300 मैसेज

इस फिल्म में आतंकवादी जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने वाले अभिनेता विवेक सिन्हा ने बताया कि उन्हें इस बात की बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत उनके डायलॉग से होगी। विवेक के अनुसार, उन्हें अब तक देश के अलग-अलग कोनों से 300 से ज्यादा संदेश मिल चुके हैं। लोग उन्हें न केवल खरी-खोटी सुना रहे हैं, बल्कि गालियाँ भी दे रहे हैं।

कई लोगों ने कह दिया असली आतंकवादी

अभिनेता ने एक दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए कहा, ‘एक लड़की ने कमेंट में मुझसे गालियां देने की अनुमति मांगी क्योंकि उसे मेरा किरदार देखकर बहुत गुस्सा आया, लेकिन बाद में उसने मेरी एक्टिंग की तारीफ की।’ हालांकि, मामला तब गंभीर हो गया जब कुछ लोग उन्हें धमकियां देने लगे और उन्हें असली आतंकवादी तक कह दिया। विवेक सिन्हा ने कहा कि सेट पर निर्देशक आदित्य धर ने उन्हें किरदार का ब्रीफ दे दिया था, जिससे उन्हें अभिनय करने में काफी मदद मिली, लेकिन जनता से मिल रही यह नफरत उनके लिए किसी बड़े पुरस्कार से कम नहीं है।

दर्शकों की नफरत सबसे बड़ी सफलता

विवेक सिन्हा का मानना है कि दर्शकों की यह नफरत ही उनके अभिनय की सबसे बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि लोग उनके किरदार को इतनी गंभीरता से ले रहे हैं कि वे सच और अभिनय का फर्क भूलकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फिलहाल, फिल्म के ट्रेलर के बाद पैदा हुआ यह विवाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.