60 साल के बुजर्ग पड़ोसी ने 5 और 9 साल की बच्चियों से किया रेप

Ads

60 साल के बुजर्ग पड़ोसी ने 5 और 9 साल की बच्चियों से किया रेप

  •  
  • Publish Date - December 29, 2017 / 09:48 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

दिल्ली में एक बार फिर शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, एक 60 साल के बुजर्ग आदमी पर 2 नाबालिग बच्चियों से रेप करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपने ही पड़ोस में रहने वाली बच्चियों का रेप किया। और जब बच्चियां रोने लगी तो उन्हें चुप करने के लिए आरोपी ने 5-5 रुपये भी दिए और चुप रहने को कहा, पुलिस ने गुरुवार के दिन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

15 साल से थी पुलिस को तलाश, वाशिंग मशीन में मिला आरोपी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मामला दक्षिणी-पश्चिमी दिल्ली के पालम इलाके में रविवार के दिन का है। पीड़ित बच्चियों में से एक 5 साल और दूसरी 9 साल की है। बताया जा रहा है कि रविवार को बच्चियां घर के पास ही खेल रही थी। तभी आरोपी ने उन्हें मिठाई का लालच देकर अपने घर बुलाया। जहां आरोपी ने दोनों से बारी-बारी रेप किया।

शुक्र है, पाकिस्तान ने जाधव की मां के जूतों में बम होने की बात नहीं कहीं – सुषमा

जब बच्चियां रोने लगी, तो आरोपी ने दोनों को 5-5 रुपये दिए और इस घटना के बारे में किसी को कुछ न बताने के लिए कहा. बाद में एक बच्ची के गुप्तांग में दर्द होने पर घरवालों को घटना की जानकारी हुई।

 

वेब डेस्क, IBC24