तमिलनाडु में कोविड-19 के 606 नये मामले, 11 मरीजों की मौत

Ads

तमिलनाडु में कोविड-19 के 606 नये मामले, 11 मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - December 25, 2021 / 10:29 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

चेन्नई, 25 दिसंबर (भाषा) तमिलनाडु में शनिवार को कोविड-19 के 606 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 27,43,427 हो गयी, जबकि संक्रमण से 11 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 36,725 पर पहुंच गयी।

संक्रमित लोगों में ब्रिटेन, यूरोप और अफ्रीका से लौटे तीन व्यक्ति भी शामिल हैं।

राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां जारी एक बुलेटिन के अनुसार तमिलनाडु में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 685 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 26,99,994 हो गयी। तमिलनाडु में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 6,708 हो गयी है।

राजधानी चेन्नई में 165 जबकि कोयम्बटूर में 87 नए मामले सामने आए।

तमिलनाडु में बीते 24 घंटे के दौरान 1,01,185 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी। अब तक कुल 5,68,26,433 नमूनों की जांच की गई है।

भाषा रवि कांत माधव

माधव