ओडिशा में कोविड-19 के 61 नये मामले सामने आए

ओडिशा में कोविड-19 के 61 नये मामले सामने आए

ओडिशा में कोविड-19 के 61 नये मामले सामने आए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: June 24, 2022 4:36 pm IST

भुवनेश्वर, 24 जून (भाषा) ओडिशा में शुक्रवार को कोविड-19 के 61 नये मरीज मिलने के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12,89,129 हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

बुलेटिन के मुताबिक, बीते 24 घंटे में किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की तादाद 9,126 पर ही स्थिर है।

बुलेटिन के अनुसार, ओडिशा में फिलहाल कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 391 है। राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 24 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, जिससे राज्य में इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 12,79,559 हो गई है। संक्रमण की दैनिक दर 0.46 प्रतिशत बनी हुई है।

ओडिशा में बीते 24 घंटे के दौरान 13,234 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी।

भाषा रवि कांत पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में