नोएडा में कोविड-19 के 65 नए मामले
नोएडा में कोविड-19 के 65 नए मामले
नोएडा, 15 दिसंबर (भाषा) नोएडा में मंगलवार को कोविड-19 के 65 नए मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या 24,266 हो गयी है।
जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि मंगलवार सुबह तक 65 और मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। पिछले 24 घंटे के दौरान 105 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। जबकि, शहर के विभिन्न अस्पतालों में 810 मरीजों का उपचार चल रहा है। जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 86 लोगों की मौत हुई है।
जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक 23,370 मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी मिल चुकी है। संक्रमण के नए मामलों के साथ अब संक्रमितों की कुल संख्या 24,266 हो गयी है।
उन्होंने बताया कि अब तक 5,85,646 नमूनों की जांच की गयी है। जनपद में मरीजों के ठीक होने की दर 96.2 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 0.4 प्रतिशत है।
भाषा सं सुरभि
सुरभि

Facebook


