बेंगलुरु, 28 दिसंबर (भाषा) कर्नाटक में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 653 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में अब तक संक्रमण के कुल 9,16,909 मामले सामने आ चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, इसी अवधि में कोविड-19 के आठ मरीजों की मौत के बाद इस घातक वायरस के कारण जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 12,070 तक पहुंच गई।
संक्रमण मुक्त होने के बाद सोमवार को 1,178 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही 8,92,273 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
बुलेटिन के मुताबिक, ब्रिटेन से कर्नाटक आए 1,766 यात्रियों के नमूनों का परीक्षण किया गया है, जिनमें से 27 में संक्रमण की पुष्टि हुई है और 355 नतीजों का इंतजार है।
राज्य में फिलहाल 12,547 मरीज उपचाराधीन हैं।
भाषा शुभांशि माधव
माधव