अरुणाचल प्रदेश में संक्रमण के 66 नये मामले, 88 लोग संक्रमणमुक्त हुए

Ads

अरुणाचल प्रदेश में संक्रमण के 66 नये मामले, 88 लोग संक्रमणमुक्त हुए

  •  
  • Publish Date - September 8, 2021 / 12:46 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

ईटानगर, आठ सितंबर (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 66 नये मामले सामने आये जिसके बाद पूर्वोत्तर राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 53,474 हो गयी है। प्रदेश में 88 लोग संक्रमण मुक्त हुये है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने यह जानकारी दी।

प्रदेश के निगरानी अधिकारी लोबसांग जांपा ने बताया कि प्रदेश में 88 लोगों के ठीक होने के साथ ही प्रदेश में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की तादाद बढ़कर 52,595 पर पहुंच गयी है ।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अभी संक्रमण दर 1.99 फीसदी है ।

उन्होंने बताया कि संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़ कर 268 हो गयी है। प्रदेश में 611 उपचाराधीन मरीज हैं।

प्रदेश टीकाकरण अधिकारी दिमोंग पाडुंग के अनुसार राज्य में कुल 10,09,669 लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है।

भाषा रंजन शोभना

शोभना