दिल्ली में कोविड-19 के 66 नए मामले

दिल्ली में कोविड-19 के 66 नए मामले

दिल्ली में कोविड-19 के 66 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: August 8, 2021 8:23 pm IST

नयी दिल्ली, आठ अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोविड-19 के 66 नए मामले सामने आए लेकिन संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई। संक्रमण दर 0.10 फीसदी दर्ज की गई।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,36,761 हो गई। इनमें से 14.11 लाख मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। शहर में संक्रमण से 25,066 मरीजों की मौत हुई है।

शनिवार को दिल्ली में संक्रमण के 72 नए मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 0.10 फ़ीसदी दर्ज की गई तथा एक मरीज की मौत हुई थी।

भाषा स्नेहा नरेश

नरेश


लेखक के बारे में