दिल्ली में कोविड-19 के 66 नये मामले, दो और मरीजों की मौत
दिल्ली में कोविड-19 के 66 नये मामले, दो और मरीजों की मौत
नयी दिल्ली, 25 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोविड-19 के 66 नये मामले सामने आये जबकि संक्रमण से दो और मरीजों की मौत हो गई। वहीं, संक्रमण दर 0.09 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां साझा किए गए आंकड़ों ये यह जानकारी मिली।
कोविड-19 के इन नये मामलों के साथ दिल्ली में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 14,35,910 हो गए हैं। इसमें से 14.10 लाख से अधिक मरीज बीमारी से ठीक हो चुके हैं। मरने वालों की संख्या अब 25,043 हो गई है।
शनिवार को, दिल्ली में 0.09 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ कोविड-19 के 66 नए मामले सामने आये थे। वहीं, शनिवार को किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई थी।
शुक्रवार को दिल्ली में 0.09 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ संक्रमण के 58 नये मामले सामने आए थे, जबकि एक मरीज की मृत्यु हो गई थी।
भाषा. अमित दिलीप
दिलीप

Facebook


