तेलंगाना में कोविड-19 के 682 नये मामले, दो मरीजों की मौत

तेलंगाना में कोविड-19 के 682 नये मामले, दो मरीजों की मौत

तेलंगाना में कोविड-19 के 682 नये मामले, दो मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: December 8, 2020 6:28 am IST

हैदराबाद, आठ दिसंबर (भाषा) तेलंगाना में कोविड-19 के 682 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 2.74 लाख हो गयी। संक्रमण से दो और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 1477 हो गयी।

राज्य सरकार की ओर जारी बुलेटिन में कहा गया है कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) क्षेत्र में सबसे ज्यादा 119 मामले आए। इसके बाद मेडचल मल्काजगिरि में 64, रंगारेड्डी में 47 मामले सामने आए।

बुलेटिन में सात दिसंबर को रात आठ बजे तक के संक्रमण के मामलों को शामिल किया गया है। राज्य में 7696 मरीजों का उपचार चल रहा है और सोमवार को 55,645 नमूनों की जांच की गयी। अब तक कुल मिलाकर 58.68 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गयी है।

बुलेटिन में कहा गया कि प्रति दस लाख आबादी पर 1.5 लाख से ज्यादा लोगों की जांच की गयी।

राज्य में मृत्यु दर 0.53 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय दर 1.5 प्रतिशत है। तेलंगाना में ठीक होने की दर 96.65 प्रतिशत है।

भाषा सुरभि नरेश

नरेश


लेखक के बारे में