Delhi Minor Rape News | Photo Credit: AI
Delhi Minor Rape News: नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सात साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड थाना क्षेत्र में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
इस वारदात के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने 34 वर्षीय आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ POCSO एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। (Delhi Minor Rape News) घटना की जानकारी फैलने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पुलिस चौकी पर जमा हो गए और घेराव कर नारेबाजी करने लगे. प्रदर्शनकारी आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
Delhi Minor Rape News: पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान 34 वर्षीय अंकित के रूप में हुई है। वह दिल्ली के किशनगंज इलाके का रहने वाला बताया गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि आरोपी को किशनगंज इलाके में बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न करते हुए पकड़ा गया था। इसके बाद लोग उसे पकड़कर पुलिस चौकी ले आए और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
इस मामले में पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, मामला देशबंधु गुप्ता रोड थाने के अंतर्गत आने वाली शिदीपुरा पुलिस चौकी का है। (Delhi Minor Rape News) सोमवार यानी 21 सितंबर को शाम करीब 6:30 बजे कुछ स्थानीय लोग सात साल की बच्ची और उसके परिजनों के साथ शिदीपुरा पुलिस चौकी पहुंचे। स्थानीय लोग अपने साथ आरोपी को भी पकड़कर लाए थे।
Delhi Minor Rape News: वहीं इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बच्ची को तत्काल मेडिकल जांच के लिए भेजा है। आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस की टीम घटनास्थल का भी निरीक्षण कर रही है और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट और BNS की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की जा रही है। पुलिस अब बच्ची के परिजनों और मामले से जुड़े अन्य लोगों से जानकारी जुटा रही है। साथ ही घटनास्थल से संबंधित साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।
इन्हें भी पढ़ें:-