Indira Gandhi Sukh Shiksha Yojana: 27 साल तक के इन युवाओं को सरकार देगी जेब खर्च, हर महीने मिलेंगे इतने रुपए, पूरे प्रदेश में शुरू हुई ये नई योजना
27 साल तक के इन युवाओं को सरकार देगी जेब खर्च, हर महीने मिलेंगे इतने रुपए, Government Give Rs 1000 to youths Up to 27 Years of Age
शिमलाः Indira Gandhi Sukh Shiksha Yojana हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को कहा कि ‘इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना’ के तहत विधवाओं और एकल महिलाओं के पात्र बच्चों को हर महीने 1,000 रुपये जेब खर्च देने का प्रावधान अब 19 से 27 वर्ष की आयु के युवाओं के लिए भी लागू किया जाएगा। वर्तमान में, यह सहायता केवल 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों को ही दी जाती है। इस प्रमुख योजना के तहत सुक्खू सरकार विधवा, एकल और निराश्रित महिलाओं के पात्र बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए सहायता प्रदान करती है। Government Give Rs 1000 to youths
Indira Gandhi Sukh Shiksha Yojana सुक्खू ने यहां महिला एवं बाल विकास (डब्ल्यूसीडी) विभाग की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के अंतर्गत राज्य सरकार वर्तमान में 21,292 लाभार्थियों को सहायता प्रदान कर रही है, जिसके लिए चालू वित्त वर्ष में 40.29 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया गया है। योजना के तहत, राज्य सरकार विधवाओं और एकल महिलाओं के बच्चों की उच्च शिक्षा का पूरा खर्च उठाती है।’
बैठक में उन्होंने विभाग को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से सभी विभागीय योजनाओं के लिए एक एकीकृत पोर्टल विकसित करने को कहा, ताकि पात्र व्यक्तियों को बिना किसी परेशानी के लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘वित्तीय संसाधनों की कमी के कारण कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए।’
- UP International Trade Show 2026: ग्रेटर नोएडा में सजेगा यूपी की कृषि का मंच, इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखेंगे कृषि उत्पाद, इस दिन से शुरू होगा आयोजन
- Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition Launch: सिर्फ 5000 लोगों के लिए आया Harry Potter वाला ये फोन! आखिर क्यों इसे पाने के लिए मची होड़, जानें क्यों है इतना खास?
- CM Sai Met Biswabhusan Harichandan: सीएम साय ने की छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात, जनकल्याणकारी कार्यों पर हुई चर्चा
- Yogi Adityanath News: ‘साढ़े नौ लाख युवाओं को सरकारी नौकरी’, सीएम योगी ने गिनाईं यूपी की उपलब्धियां, एक्सप्रेसवे, नमो भारत का भी किया जिक्र
- Lakhimpur Kheri School Firing: स्कूल में खौफनाक वारदात, युवक ने महिला टीचर की दिनदहाड़े की हत्या, फिर कर ली आत्महत्या
- Shyam Bihari jaiswal-Deepak Baij Live Debate: विजय-भूपेश के बाद अब दीपक बैज और श्याम बिहारी जायसवाल के बीच होगी खुली बहस? स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- आपकी चुनौती स्वीकार है

Facebook


