देश में कोविड-19 के 72 नये मामले सामने आये

देश में कोविड-19 के 72 नये मामले सामने आये

देश में कोविड-19 के 72 नये मामले सामने आये
Modified Date: August 19, 2023 / 02:48 pm IST
Published Date: August 19, 2023 2:48 pm IST

नयी दिल्ली, 19 अगस्त (भाषा) देश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 72 नये मामले सामने आए जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,452 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 4.49 करोड़ (4,49,96,548) हो गई है। मृतक संख्या 5,31,925 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, संक्रमण से उबर चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,63,171 हो गई है। स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

भाषा खारी देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में