उमर ने बारिश से प्रभावित जम्मू-कश्मीर के इलाकों में किए जा रहे राहत कार्यों का जायजा लिया
उमर ने बारिश से प्रभावित जम्मू-कश्मीर के इलाकों में किए जा रहे राहत कार्यों का जायजा लिया
श्रीनगर, 22 जुलाई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को बारिश से प्रभावित इस केंद्र प्रशासित प्रदेश के इलाकों में सरकार द्वारा किए गए राहत कार्यों की समीक्षा की।
रविवार से पुंछ, राजौरी और डोडा जिलों में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई है और सात लोग लापता हैं। वहीं, लंबे समय तक हुई भारी बारिश से सार्वजनिक बुनियादी ढांचे और निजी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है, सड़कें और पुल बह गए हैं तथा कई इलाकों में बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित हुई है।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने आवश्यक सेवाओं की बहाली, सड़क संपर्क, राहत कार्यों और जिलेवार तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में बताया गया कि प्रभावित इलाकों में आज शाम तक बिजली आपूर्ति काफी हद तक बहाल होने की उम्मीद है।
अब्दुल्ला ने कहा कि उन्होंने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने, बहाली के कामों में तेजी लाने, जरूरी सामान की बिना रुकावट आपूर्ति सुनिश्चित करने और संवेदनशील इलाकों में अनाज एवं अन्य आवश्यक चीजों का पहले से इंतजाम करने का निर्देश दिया है।
भाषा शफीक सुरेश
सुरेश

Facebook


