हिमाचल में एक दिन में कोविड-19 के 728 नये मामले
हिमाचल में एक दिन में कोविड-19 के 728 नये मामले
शिमला, आठ जनवरी (भाषा) हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के 728 नये मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,31,587 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले कई महीनों में पहली बार संक्रमण के दैनिक मामलों में इतनी वृद्धि देखी गई है।
शनिवार को किसी मरीज की मौत नहीं हुई और कोविड-19 के मृतकों की संख्या 3,864 बनी हुई है।
अधिकारी ने बताया कि राज्य में फिलहाल 2,811 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि बृहस्पतिवार को यह संख्या 2,153 थी।
उन्होंने बताया कि इस दौरान 70 और मरीज बीमारी से स्वस्थ हुए जिसके बाद हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 2,24,890 हो गई है।
भाषा
नेहा माधव
माधव

Facebook


