72nd National Film Awards: ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म तो यामी गौतम को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब.. सरकार ने किया 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों ऐलान

72nd National Film Awards 2026 Full List: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में ‘आर्टिकल 370’ सर्वश्रेष्ठ फिल्म बनी, कार्तिक आर्यन, ममूटी और यामी गौतम सम्मानित हुए।

72nd National Film Awards: ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म तो यामी गौतम को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब.. सरकार ने किया 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों ऐलान

72nd National Film Awards 2026 Full List || Image- ET File

Modified Date: July 18, 2026 / 07:19 pm IST
Published Date: July 18, 2026 7:19 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म।
  • कार्तिक आर्यन और ममूटी संयुक्त सर्वश्रेष्ठ अभिनेता।
  • यामी गौतम को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री सम्मान।

नई दिल्ली: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। (72nd National Film Awards 2026 Full List) इस बार ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। वहीं कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन) और ममूटी (ब्रमयुगम) को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया। यामी गौतम को फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

इन फिल्मों और कलाकारों को मिला बड़ा सम्मान

  1. सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म: आर्टिकल 370
  2. सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन) और ममूटी (ब्रमयुगम)
  3. सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: यामी गौतम (आर्टिकल 370)
  4. सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: राजकुमार पेरियासामी (अमरन)
  5. सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म: श्रीकांत
  6. सर्वश्रेष्ठ मनोरंजक फिल्म: कल्कि 2898 AD
  7. राष्ट्रीय एवं सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ फिल्म: कैप्टन मिलर

दूसरे प्रमुख पुरस्कार

  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: संजय मिश्रा (भक्षक)
  • सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: रूपाश्री वारकडी (मिथ्या) और सचाना नमीदास (महाराजा)
  • सर्वश्रेष्ठ पटकथा: सुकुमार (पुष्पा 2)
  • सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखक: वेंकी अटलूरी (लकी भास्कर)
  • सर्वश्रेष्ठ छायांकन: शहनाद जलाल (ब्रमयुगम)
  • सर्वश्रेष्ठ संपादन: आर. कलैवानन (अमरन)
  • सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन: मानस चौधरी (भूल भुलैया 3)
  • सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी: स्त्री 2
  • सर्वश्रेष्ठ गीत संगीत: शाश्वत सचदेव (आर्टिकल 370)
  • सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड स्कोर: अमरन
  • सर्वश्रेष्ठ पुरुष पार्श्वगायक: अभय जोधपुरकर
  • सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्वगायिका: वैकोम विजयलक्ष्मी (ARM)

क्षेत्रीय फिल्मों को भी मिला सम्मान

  • हिंदी: श्रीकांत
  • मलयालम: फेमिनिची फातिमातमिल: रायन
  • तेलुगु: कमेटी कुर्रोल्लू
  • कन्नड़: मिथ्या
  • मराठी: मुक्काम पोस्ट बॉम्बिलवाड़ी
  • बांग्ला: चलचित्र एखोन
  • ओड़िया: लहरी
  • गुजराती: मारान
  • मणिपुरी: सुनीता
  • कोंकणी: मोग असुम
  • गैर-फीचर फिल्मों में ये रहे विजेता

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

गैर-फीचर फिल्म श्रेणी में ‘भंगार (ऑब्सोलीट)’ को सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला। (72nd National Film Awards 2026 Full List) ‘काकोरी’ को सर्वश्रेष्ठ जीवनी/ऐतिहासिक फिल्म, ‘राम-नामी’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री और ‘पिपलंत्री: ए टेल ऑफ इको फेमिनिज्म’ को सामाजिक एवं पर्यावरणीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला। लेखन श्रेणी में संजीव श्रीवास्तव को सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक और केंचनूरु प्रदीप कुमार शेट्टी की पुस्तक ‘नानिरुवुदे निमगागी नादिरुवुदे ननगागी’ को सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ पुस्तक का पुरस्कार दिया गया।

इन्हें भी पढ़ें:

ईरान ने कुवैत पर फिर किया हमला, जल विलवणीकरण संयंत्र को बनाया निशाना

यूपीआई पर एमडीआर लागू करने से पहले लागत के बोझ पर विचार जरूरी: उद्योग विशेषज्ञ

एक्सिस बैंक का जून तिमाही में शुद्ध लाभ 22 प्रतिशत बढ़कर 7,632 करोड़ रुपये पर

पीएनबी का शुद्ध लाभ जून तिमाही में तीन गुना से अधिक होकर 5,253 करोड़ रुपये पर

कभी यमाल को अपनी गोद में उठाया था मेस्सी ने, अब खिताब के लिये आमने सामने

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown