पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,699 नए मामले, 33 और मरीजों की मौत
पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,699 नए मामले, 33 और मरीजों की मौत
चंडीगढ़, 22 जनवरी (भाषा) पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,699 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 33 और मरीजों की मौत हो गई। शनिवार को जारी चिकित्सा बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
बुलेटिन के अनुसार, अब तक संक्रमण के 7,07,847 मामले सामने आ चुके हैं। राज्य में कोविड-19 से अब तक 16,948 मरीजों की मौत हो चुकी है और वर्तमान में 48,564 मरीज उपचाराधीन हैं।
इस बीच चंडीगढ़ केंद्र शासित क्षेत्र में संक्रमण के 1,149 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 84,884 हो गए।
भाषा यश सुरेश
सुरेश

Facebook


