Corona Update: दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 77 नए मामले

Ads

Corona Update: दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 77 नए मामले

  •  
  • Publish Date - July 14, 2021 / 11:17 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:57 PM IST

नयी दिल्ली, 14 जुलाई (भाषा) दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 77 नए मामले सामने आए तथा महामारी से एक और मरीज की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी एक बुलेटिन में कहा गया कि संक्रमण की दर 0.10 प्रतिशत है। राष्ट्रीय राजधानी में 12 जुलाई को संक्रमण के 76 मामले सामने आए थे और संक्रमण की दर 0.11 प्रतिशत थी।

बुलेटिन के अनुसार सोमवार को 84 और लोग ठीक हो गए थे। दिल्ली सरकार ने मंगलवार को स्वास्थ्य बुलेटिन जारी नहीं किया था।

भाषा यश दिलीप

दिलीप