दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 781 नए मामले सामने आए, दो रोगियों की मौत

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 781 नए मामले सामने आए, दो रोगियों की मौत

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 781 नए मामले सामने आए, दो रोगियों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: July 26, 2022 9:46 pm IST

नयी दिल्ली, 26 जुलाई (भाषा) दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 781 नए मामले सामने आए और दो रोगियों की मौत हुई जबकि संक्रमण दर 6.40 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग की ओर से साझा किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

नए मामले सामने आने के बाद दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 19,49,736 हो गई जबकि मृतकों की तादाद 26,305 तक पहुंच गई है।

आंकड़ों के अनुसार एक दिन पहले 12,209 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 2,862 है।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश


लेखक के बारे में