7th pay commission: सरकारी कर्मचारियों का डीए इस तारीख से हो जाएगा 28 फीसदी! इतनी बढ़ जाएगी सैलरी?

Ads

7th pay commission: सरकारी कर्मचारियों का डीए इस तारीख से हो जाएगा 28 फीसदी! इतनी बढ़ जाएगी सैलरी?

  •  
  • Publish Date - April 21, 2021 / 07:48 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश के केंद्रीय कर्मचारियों के लिए डीए का ऐलान कर दिया है। सरकार के इस कदम के बाद देश के 52 लाख केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा होगा। केंद्र सरकार की घोषणा के मुताबिक, 1 जुलाई 2021 से केंद्र सरकार के कर्मचारियों के DA लाभ को बहाल करने जा रही है।

पढ़ें- ‘रेमडेसिविर की चोरी नहीं धांधली हुई’ स्टोर रूम में मिले 70 फीसदी रेमडेसिविर.. बाकी 30 फीसदी इंजेक्शन का बंदरबाट

ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स डेटा रिलीज के मुताबिक, जनवरी से लेकर जून 2021 के बीच में कम से कम डीए में 4 फीसदी का इजाफा किया जा सकता है। डीए बहाल होने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 17 फीसदी से बढ़कर 28 फीसदी हो सकता है। इसमें जनवरी से जून 2020 तक डीए में 3 फीसदी बढ़ोतरी, जुलाई से दिसंबर 2020 तक 4 फीसदी बढ़ोतरी और जनवरी से जून 2021 तक 4 फीसदी बढ़ोतरी शामिल है।

पढ़ें- इस जिले में 30 अप्रैल तक बढ़ाया लॉकडाउन, जिला क्राइ…

संभावित डीए बढ़ोतरी केंद्र सरकार कर्मचारी के मासिक पीएफ, ग्रेच्युटी योगदान पर भी असर डालेगी। बता दें सीजीएस के पीएफ और ग्रेच्युटी के योगदान की गणना मूल वेतन प्लस डीए के आधार पर की जाती है। 1 जुलाई 2021 से DA बढ़ने वाला है, एक कर्मचारी का मासिक पीएफ और ग्रेच्युटी का योगदान में भी इसका असर दिखेगा। इसका मतलब है कि पीएफ और ग्रेच्युटी जैसे रिटायरमेंट-ओरिएंटेड फंड्स में ज्यादा पैसा जमा होगा।

पढ़ें- धोनी के माता-पिता दोनों कोरोना पॉजिटिव, निजी अस्पता…

जैसा कि केंद्र ने 1 जुलाई 2021 से सभी तीन लंबित डीए किस्तों को दिए जाने की घोषणा की है। बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के चलते सरकार ने DA पर रोक लगा दी थी। डीए बढ़ने से उसी अनुपात में डीआर में भी बढ़ोतरी होगी।