7th pay commission latest update 2021 : बड़ी खुशखबरी : पेंशन रकम को लेकर सरकार ने लिया अहम फैसला, इस सुविधा से मिलेगी बड़ी राहत
7th pay commission latest update 2021 : बड़ी खुशखबरी : पेंशन रकम को लेकर सरकार ने लिया अहम फैसला, इस सुविधा से मिलेगी बड़ी राहत
7th pay commission latest update 2021
नई दिल्ली : 7th pay commission:देश के लगभग 62 लाख पेंशनर्स (Pensioners) के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आयी है। जिन लोगों को केंद्र सरकार की ओर से पेंशन की सुविधा मिलती है, उनके लिए सरकार ने बड़ी घोषणा कर दी है। केंद्र सरकार के पर्सनल डिपार्टमेंट ने पेंशन जारी करने वाले बैंकों से कहा है कि वह पेंशनरों की पेंशन स्लिप को उनके मोबाइल नंबर, SMS या फिर ईमेल के जरिए भेज दें, जिससे किसी को भी परेशानी न हो। इसके लिए बैंक पेंशनर्स के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: गेल के चेयरमैन ने कहा, गैस मुख्य कारोबार रहेगा, वृद्धि के लिए पेट्रोरसायन क्ष…
बता दें केंद्र सरकार की इस सुविधा का फायदा देश के करीब 62 लाख पेंशनरों को मिलेगा क्योंकि Pension Slip के लिए उन्हें विभाग के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, अब वह उनके मोबाइल पर ही आसानी से मिल जाएगी। सरकार ने पेंशनरों के ईज ऑफ लिविंग के तहत यह सुविधा देने की बात कही है, इसके अलावा बैंकों को आदेश दिया गया है कि सोशल मीडिया टूल जैसे वॉट्सऐप (WhatsApp) का भी इसके लिए उपयोग कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:Investment tips in Hindi 2021 : सेव कर लें 7 जुलाई, 828 और 880 रुप…
सरकार की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक, बैंक पेंशनर के खाते में पेंशन क्रेडिट होने के बाद SMS या Email से उसे भेज सकते हैं, अगर पेंशनर का मोबाइल नंबर WhatsApp पर है तो उस पर भी Pension Slip भेज सकते हैं।
वहीं मंत्रालय ने कहा है कि हर महीने की पेंशन स्लिप में पेंशन की रकम और टैक्स डिडक्शन का जिक्र होना चाहिए, सेंटर ने बैंकों के इस काम को वेलफेयर एक्टिविटी मान कर पूरा करने को कहा क्योंकि इसका संबंध इनकम टैक्स, महंगाई राहत (Dearness Relief), महंगाई राहत एरियर (DR arrears) से जुड़ा है, केंद्र ने बैंकों से कहा है कि वे पेंशनर्स के लिए Ease of living सुनिश्चित करें और मोबाइल एसएमएस, ई-मेल और वॉट्सऐप का इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें: चालू वित्त वर्ष में प्लास्टिक निर्यात 20-25 प्रतिशत बढ़ेगा : प्लेक्…

Facebook


