Vande Bharat: धरना प्रदर्शन बहाना, मोदी पर निशाना! विपक्ष ने खोला पीएम के खिलाफ मोर्चा, क्या ये छात्र हित की बात या सिर्फ सियासी बिसात?
Opposition targets PM Narendra Modi: छात्रों पर पुलिस के लाठीचार्ज के बाद विपक्ष ने एकजुट होकर पीएम मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
Opposition targets PM Narendra Modi/Image Credit: AI
- इस वक्त पूरे देश में नीट पेपरलीक को लेकर घमासान मचा है।
- छात्र और प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं।
- छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद विपक्ष ने पीएम मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
Opposition targets PM Narendra Modi: नई दिल्ली: इस वक्त पूरे देश में नीट पेपरलीक को लेकर घमासान मचा है। छात्र और प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं। इस बीच जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस के लाठीचार्ज के बाद विपक्ष एकजुट होकर केंद्र सरकार के खिलाफ या कहें- सीधे-सीधे पीएम मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के ऑफिशियल X हैंडल पर किए गए एक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना जनरल डायर से करते हुए लिखा कि जलियांवाला बाग में गोलियां चली और अब जंतर-मंतर पर लाठियां चल रही है।
इधर NSUI ने केंद्र को तानाशाह, हिटलर बताते हुए प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि एक तरफ बेरोजगारों को पढ-लिखकर नौकरी का विकल्प नहीं मिल पा रहा, तो दूसरी तरफ विरोध करने पर उनपर लाठीचार्ज हो रहा।
एक तरफ कांग्रेस ने मोदी को डायर की संज्ञा दी, तो सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मोदी सरकार की तुलना हिटलर से कर दी। (Opposition targets PM Narendra Modi) विपक्ष के नेता एक तरफ पीएम मोदी की तुलना जनरल डायर और हिटलर से कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम आवास के बाहर प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेसियों के साथ धरना-्प्रदर्शन किया।
इतना नहीं X पर पोस्ट कर जनता से पीएम आवास के सामने चल रहे धरने में शामिल होने की अपील भी की, तो क्या राहुल गांधी छात्रों को ढाल बनाकर अब सीधे-सीधे पीएम मोदी पर हमला करने का प्लान बनाया है। अगर राहुल गांधी का उद्देश्य सिर्फ छात्रों का समर्थन करना था, तो वो एक दिन पहले दिन जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में क्यों नहीं पहुंचे। जाहिर है NEET पेपर लीक और छात्रों के आंदोलन के बहाने राहुल ने हल्लाबोला, तो भला बीजेपी नेता कहां चुप बैठते।
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने बयान देते हुए कहा कि, राहुल गांधी राजनीतिक नौटंकी कर रहे है, नीट मामले पर कांग्रेस राजनीतिक लाभ लेना चाहती है।
Opposition targets PM Narendra Modi: इससे पहले संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी दो टूक कह चुके हैं NEET पेपर लीक महापाप है। ऐसे में छात्रों का आंदोलन अब सियासी लड़ाई का बड़ा मुद्दा बन चुका है। एक ओर विपक्ष इसे छात्रों के अधिकारों की लड़ाई बता रहा है, तो बीजेपी इसे कोरी राजनीति करार दे रहा है। ऐसे में बड़ा सवाल ये कि.. छात्र आंदोलन के बहाने विपक्ष धरना-प्रदर्शन तो सिर्फ बहाना है, उनके निशाना मोदी हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: डायर, कायर, लायर..नीट विवाद का फायर! विपक्ष ने जनरल डायर से की पीएम मोदी की तुलना, क्या युवा आक्रोश को साजिश के तहत दी जा रही हवा?
- Mamata Banerjee Targeted PM Modi: ‘जरूरत पड़ी तो मैं भी जाऊंगी दिल्ली’ ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर कही ये बात
- MP First Supplementary Budget: विधानसभा में वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट पेश, 22 जुलाई को होगी चर्चा, स्कूली छात्रों को भी बड़ी सौगात..

Facebook


