Good News: सरकारी कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि को मिली मंजूरी, 12 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी सैलरी

Good News: सरकारी कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि को मिली मंजूरी, 12 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी सैलरी

Good News: सरकारी कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि को मिली मंजूरी, 12 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी सैलरी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: May 28, 2021 2:25 pm IST

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने एक अहम फैसला लेते हुए केंद्र शासित प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्य कर रहे कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि को मंजूरी दे दी। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि फैसले की जानकारी वित्त वर्ष 2021-22 में एनएचएम के क्रियान्वयन योजना के साथ केंद्र शासित प्रदेश को दी गई।

Read More: बस एक फोन करके कमा सकते हैं लाखों ! बिजली वितरण कंपनी ने शुरु की योजना

उन्होंने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से मिली मंजूरी के मुताबिक वार्षिक बजट में पांच प्रतिशत की वृद्धि के अलावा पहली बार करीब 12 प्रतिशत की वृद्धि एनएचएम कर्मचारियों के वेतन के पुनर्गठन के लिए की गई है। प्रवक्ता ने बताया कि प्रत्येक कर्मी के वेतन में हुई वृद्धि की अधिसूचना स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग में वित्तीय आयुक्त अटल डुल्लू के नेतृत्व वाली राज्य स्वास्थ्य सोसाइटी की कार्यकारी समिति करेगी।

Read More: PM Kisan: किसानों के लिए 4000 रुपये पाने का शानदार मौका! 30 जून तक करें आवेदन मिलेगी दोगुनी रकम

डुल्लू ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाना और कोविड-19 महामारी को कम करने के लिए लगातार उनके द्वारा किए जा रहे काम को प्रोत्साहित करना एवं प्रशंसा करना है। जम्मू-कश्मीर में एनएचएम के मिशन निदेशक मोहम्मद यासीन चौधरी ने कहा कि वेतन वृद्धि और खासतौर पर संशोधन एनएचएम कर्मियों की लंबे समय से लंबित मांग थी।

Read More: 7 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, सिर्फ किराना सामानों की होम डिलीवरी को


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"