80 शिक्षक मिले कोरोना वायरस से संक्रमित, पांच दिनों के लिए करीब डेढ दर्जन स्कूल बंद
80 शिक्षक मिले कोरोना वायरस से संक्रमित, पांच दिनों के लिए करीब डेढ दर्जन स्कूल बंद
पौड़ी, छह नवंबर (भाषा) उत्तराखंड के पौड़ी जिले में करीब 80 शिक्षकों और शिक्षिकाओं के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद करीब डेढ दर्जन विद्यालयों को पांच दिन के लिए बंद कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें:कर्नाटक सरकार दीपावली के दौरान पटाखों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाएगी: मुख्यमं…
उल्लेखनीय है कि राज्य में दो नवंबर को ही दसवीं और बारहवीं की कक्षाओं के लिए स्कूल खुले थे।
पौड़ी के मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत ने ‘भाषा’ को बताया कि जिले के पांच अलग-अलग ब्लॉकों में 80 शिक्षकों और शिक्षिकाओं के कोविड-19 से पीड़ित पाए जाने के बाद संबंधित विद्यालयों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से पांच दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।
Read More News: प्रहलाद तक पहुंचने में बस कुछ कदमों की दूरी, अस्पताल ले जाने के लिए ट्रैफिक क्लियर रखने के निर्देश, थानों को जारी किया गया अलर्ट
उन्होंने बताया कि इन शिक्षकों ने स्कूल खोलने से ठीक पहले जांच करवाई थी जबकि विभाग ने इन्हें पहले ही जांच कराने के निर्देश दिए थे।
अधिकारी ने बताया कि जिले के खिरसू ब्लॉक में 19, पौड़ी में 24, कोट व पाबौ ब्लॉक में 20-20 और कल्जीखाल ब्लॉक में एक अध्यापक की जांच रिपोर्ट में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी रावत ने कहा कि प्रथमदृष्टया इसमें संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों की लापरवाही है। उन्होंने कहा कि अध्यापकों की जांच रिपोर्ट नहीं आने तक उन्हें स्कूल नहीं आने देना चाहिए था।
Read More News:त्यौहारी सीजन में रेलवे ने शुरू की 46 नई स्पेशल ट्रेन, देखिए कहां से कहां तक चलेंगी ये गाड़ियां
इसी बीच, एक कार्मिक के संक्रमित मिलने के बाद अपर शिक्षा निदेशक प्राथमिक का कार्यालय शुक्रवार से आगामी तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।
रावत ने बताया कि संक्रमित अध्यापकों को 14 दिन के लिए पृथक कर दिया गया है जबकि उनके संपर्क में आए विद्यार्थियों और अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

Facebook


