अमरनाथ यात्रा के लिए 8,150 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना

Ads

अमरनाथ यात्रा के लिए 8,150 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना

  •  
  • Publish Date - July 9, 2026 / 01:27 PM IST,
    Updated On - July 9, 2026 / 01:27 PM IST

(फोटो के साथ)

जम्मू, नौ जुलाई (भाषा) जम्मू कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 8,150 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था जम्मू में भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही दो जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद से कुल 52,816 तीर्थयात्री जम्मू आधार शिविर से कश्मीर के लिए रवाना हो चुके हैं।

बृहस्पतिवार को रवाना हुए श्रद्धालुओं के जत्थे में 6,095 पुरुष, 2,037 महिलाएं, 15 बच्चे और तीन ट्रांसजेंडर व्यक्ति शामिल हैं।

श्रद्धालु दो समूहों में रवाना हुए। 3,445 श्रद्धालु 168 वाहनों में बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुए जबकि 4,705 श्रद्धालु 166 वाहनों में पारंपरिक पहलगाम मार्ग की दिशा में आगे बढ़े। जम्मू कश्मीर पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के कर्मियों ने उन्हें सुरक्षा प्रदान की।

इस अब तक 1.45 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर में भगवान शिव के हिमलिंगम के दर्शन किए हैं।

अमरनाथ की 57 दिनों की यह यात्रा 28 अगस्त को रक्षाबंधन के त्योहार पर संपन्न होगी।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा