अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 86 नए मामले
अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के 86 नए मामले
पोर्ट ब्लेयर, 25 जनवरी (भाषा) अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 86 नए मामले सामने आने के साथ ही केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,452 हो गई। इस अवधि में 91 लोग संक्रमण से उबरे।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 598 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जबकि 8,725 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। केन्द्र शासित प्रदेश में अभी तक संक्रमण से 129 लोगों की मौत हुई है। अभी तक 6,81,572 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है और संक्रमण दर 1.39 प्रतिशत है।
अधिकारी ने बताया कि अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में अभी तक 6,03,236 लोगों को कोविड-19 रोधी टीकों की खुराक दी गई है। इनमें से 3,04,064 लोगों को पहली खुराक और 2,99,172 लोगों को दूसरी खुराक दी गई है।
भाषा निहारिका वैभव
वैभव

Facebook


