तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 862 नए मामले

Ads

तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 862 नए मामले

  •  
  • Publish Date - November 6, 2021 / 09:54 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:45 PM IST

चेन्नई, नौ नवंबर (भाषा) तमिलनाडु में शनिवार को कोविड-19 के 862 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में संक्रमण के कुल 27,08,230 मामले हो गए, वहीं दस संक्रमितों की मौत होने से मरने वालों की संख्या 36,214 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया कि बीते 24 घंटे में 1,009 लोग संक्रमण मुक्त हुए। अब तक ठीक हुए लोगों की संख्या 26,61,428 है, वहीं अब 10,588 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।

संक्रमण के सर्वाधिक 122 नए मामले चेन्नई से सामने आए। यहां अब तक 8,562 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। कोयंबटूर में इस अवधि में कोरोना वायरस के 99 मामले सामने आए।

बीते 24 घंटे में राज्य में 1,01,023 नमूनों की कोरोना वायरस संबंधी जांच हुई और अब तक कुल 5,18,30,749 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

भाषा

मानसी उमा

उमा