हरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमण के 898 नये मामले सामने आये, एक की मौत

हरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमण के 898 नये मामले सामने आये, एक की मौत

हरियाणा में कोरोना वायरस संक्रमण के 898 नये मामले सामने आये, एक की मौत
Modified Date: April 17, 2023 / 09:46 pm IST
Published Date: April 17, 2023 9:46 pm IST

चंडीगढ़, 17 अप्रैल (भाषा) हरियाणा में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 898 नये मामले सामने आए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन से यह जानकारी मिली।

बुलेटिन के अनुसार, नये मामलों में आधे मामले गुरुग्राम में सामने आये जबकि पंचकुला में एक की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक गुरुग्राम में 461, फरीदाबाद में 134, यमुनानगर में 47 और करनाल में 43 मामले सामने आये। अन्य जिलों में सोनीपत से 23, पानीपत से 19 और रोहतक से 20 मामले सामने आए।

बुलेटिन में कहा गया है कि पंचकूला में 35 मामले सामने आये।

हरियाणा में नये मामले सामने आने के बाद इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 4,339 हो गई है।

भाषा जितेंद्र जितेंद्र माधव

माधव


लेखक के बारे में