8th Pay Commission Key Meeting Update: 8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट.. कमर्चारी-पेंशनर के लिए कर लें तारीख नोट, होने वाली है महत्वपूर्ण बैठक

8th Pay Commission Key Meeting News and Update: 8वें वेतन आयोग ने परामर्श प्रक्रिया तेज की, 7 और 10 अगस्त को कर्मचारी संगठनों से बैठक करेगा।

8th Pay Commission Key Meeting Update: 8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट.. कमर्चारी-पेंशनर के लिए कर लें तारीख नोट, होने वाली है महत्वपूर्ण बैठक

8th Pay Commission Key Meeting Update || Image- AI Generated file

Modified Date: July 24, 2026 / 06:33 pm IST
Published Date: July 24, 2026 6:33 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 8वें वेतन आयोग की बैठकें 7 और 10 अगस्त को होंगी।
  • कर्मचारी संगठनों से सुझाव लेने की प्रक्रिया फिर शुरू हुई।
  • 1.2 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलेगा लाभ।

नई दिल्ली: 8वें केंद्रीय वेतन आयोग यानी 8वें पे कमीशन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक़ आयोग अगले महीने के 7 अगस्त और 10 अगस्त को दिल्ली में कर्मचारी संगठनों और यूनियनों के साथ बैठक करेगा। (8th Pay Commission Key Meeting Update) इस बैठक से साफ है कि आयोग अपनी सिफारिशों पर आगे बढ़ रहा है और जल्द ही इसपर कोई बड़ा और सकारात्मक फैसला देखने को मिलेगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

इस संबंध में जारी पत्र में बताया गया है कि, 8वें केंद्रीय वेतन आयोग दिल्ली में पंजीकृत केंद्र सरकार और केंद्र शासित प्रदेशों के कर्मचारियों के संघों, महासंघों और यूनियनों से बातचीत करेगा। जिन संगठनों ने अपना ज्ञापन पहले ही जमा कर दिया है, लेकिन अभी तक आयोग के साथ बैठक नहीं हुई है, वे 31 जुलाई तक आयोग के ऑनलाइन पोर्टल के जरिए बैठक का समय मांग सकते हैं। बैठक की जगह और समय बाद में अलग से बताया जाएगा। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि दिल्ली के अलावा दूसरे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी आने वाले महीनों में इसी तरह की बैठकें जारी रहेंगी।

कर्मचारियों की बढ़ी थी चिंता

इस घोषणा से पहले कर्मचारी संगठनों में चिंता बढ़ गई थी। वजह यह थी कि कोलकाता में हुई बैठकों के बाद करीब दो सप्ताह तक आयोग की ओर से कोई नया कार्यक्रम जारी नहीं हुआ था। (8th Pay Commission Key Meeting Update) कई कर्मचारी संगठनों को आशंका थी कि अगर प्रक्रिया धीमी रही तो आयोग की रिपोर्ट तय समय से देर से आ सकती है। इससे वेतन और पेंशन से जुड़े फैसलों में भी देरी होने की आशंका जताई जा रही थी।

संगठनों ने जताई खुशी

नए कार्यक्रम का स्वागत करते हुए ऑल इंडिया एनपीएस एम्प्लॉइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय सरकारी कर्मचारी परिसंघ के चेयरमैन मनजीत सिंह पटेल ने कहा कि पिछले दो सप्ताह से आयोग की ओर से कोई अपडेट नहीं आया था, जिससे कर्मचारियों और पेंशनभोगियों में चिंता बढ़ गई थी। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संगठनों ने आयोग से जल्द नया कार्यक्रम जारी करने की मांग की थी। अब नई तारीखों की घोषणा होने से उम्मीद है कि आयोग समय पर अपनी रिपोर्ट देगा और कर्मचारियों व पेंशनभोगियों को इसका फायदा जल्द मिल सकेगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

1.2 करोड़ लोगों को होगा फायदा

8वें केंद्रीय वेतन आयोग का गठन नवंबर 2025 में किया गया था। आयोग को करीब 1.2 करोड़ केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन, पेंशन और भत्तों में संशोधन की सिफारिश करने की जिम्मेदारी दी गई है। आयोग को अपने गठन की तारीख से 18 महीने के भीतर रिपोर्ट सौंपनी है। (8th Pay Commission Key Meeting Update) जरूरत पड़ने पर आयोग इंटर्म रिपोर्ट भी सरकार को दे सकता है। कर्मचारी संगठनों को अब उम्मीद है कि आयोग अपनी सिफारिशें तय समय के भीतर सरकार को सौंप देगा।

इन्हें भी पढ़ें:

महाराष्ट्र सरकार ने एमबीबीएस छात्रों के लिए एक वर्षीय सेवा बॉन्ड की अनिवार्यता समाप्त की

जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलने से इनकार कर दिया : सैमी

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को आंध्र प्रदेश में 8,500 करोड़ रुपये की बिजली पारेषण परियोजना मिली

प्रदर्शन के दौरान महिला से बदसलूकी के आरोपों को मुंबई पुलिस ने किया खारिज

मानव तस्करी मामला: पीड़ितों की गवाही नहीं होने पर ठाणे अदालत ने दो आरोपियों को बरी किया

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown