नयी दिल्ली, एक मई (भाषा) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 91.28 प्रतिशत तृतीय लिंग मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।
दो चरण में कुल 1,257 तृतीय लिंग मतदाताओं ने मतदान किया। पहले चरण में 465 और दूसरे चरण में 792 मतदाताओं वोट डाला। पहले चरण में मतदान प्रतिशत 56.79 रहा, जबकि दूसरे चरण में यह बढ़कर 91.28 प्रतिशत हो गया।
हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में पुडुचेरी ने तृतीय लिंग मतदाताओं के बीच सबसे अधिक 91.81 प्रतिशत मतदान दर्ज किया। निर्वाचन आयोग के अनुसार, पुडुचेरी में 139 तृतीय लिंग मतदाता हैं, जिनमें से 91.81 प्रतिशत ने मतदान किया।
तमिलनाडु में 23 अप्रैल को हुए मतदान में 7,728 तृतीय लिंग मतदाताओं में से 60.49 प्रतिशत ने वोट डाला।
अन्य राज्यों में, असम में 343 तृतीय लिंग मतदाताओं में से 36.84 प्रतिशत ने मतदान किया, जबकि केरल में 277 ऐसे मतदाताओं में से 57.04 प्रतिशत ने अपने मताधिकार उपयोग किया।
भाषा जोहेब मनीषा
मनीषा