केरल : मंदिर में लाए गए हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत, महावत घायल

Ads

केरल : मंदिर में लाए गए हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत, महावत घायल

  •  
  • Publish Date - May 1, 2026 / 01:44 PM IST,
    Updated On - May 1, 2026 / 01:44 PM IST

कोच्चि, एक मई (भाषा) केरल में अंगमाली के किडांगूर स्थित एक मंदिर में शुक्रवार को एक हाथी लाया गया, जो हिंसक हो गया और कुछ लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इस घटना का वीडियो टीवी चैनलों पर आया, जिसमें हाथी को मंदिर के पास खड़ी गाड़ियों पर हमला करते हुए देखा गया।

पुलिस के अनुसार, हाथी ने एक कार को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और वहां मौजूद कुछ दोपहिया वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया। इस दौरान वन विभाग के हाथी दस्ते ने हाथी को मंदिर परिसर से निकलकर अधिक आबादी वाले इलाके में जाने से पहले पकड़ने की कोशिश की।

अंगमाली थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इस हमले में एक ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि हाथी का मुख्य महावत गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने कहा, “हाथी का हिंसक व्यवहार जारी है और हाथी दस्ते ने उसे पकड़ने की कोशिश की है। इसके अलावा, आवश्यकता पड़ने पर हाथी को बेहोश करने के लिए एक पशु चिकित्सक भी मौजूद है।”

भाषा

प्रचेता मनीषा

मनीषा