Bhagwant Mann Latetst News: इस राज्य के CM पर शराब पीकर विधानसभा आने का आरोप.. इस महिला राज्यसभा सांसद ने की ‘एल्कोहल टेस्ट’ की मांग, ‘बेशर्म’ भी कहा

Ads

Bhagwant Mann Drunk News: पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान पर नशे में विधानसभा आने के आरोप, स्वाती मालीवाल और बाजवा ने अल्कोहल टेस्ट की मांग उठाई

  •  
  • Publish Date - May 1, 2026 / 03:38 PM IST,
    Updated On - May 1, 2026 / 04:12 PM IST

Bhagwant Mann Drunk News || Image- MK Stalin FB

HIGHLIGHTS
  • भगवंत मान पर नशे में विधानसभा आने के गंभीर आरोप
  • स्वाती मालीवाल ने अल्कोहल टेस्ट और बर्खास्तगी की मांग
  • प्रताप बाजवा ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी, जांच की मांग

अमृतसर: पंजाब के मुख्यमंत्री पर एक बार फिर से शराब के नशे में होने और शराब के ही नशें में विधानसभा आने के आरोप लगे है। मान पर पहले भी इस तरह के आरोप लगते रहें हैं। (Bhagwant Mann Drunk News) हालांकि इस बार नेता प्रतिपक्ष और राज्यसभा की महिला सांसद स्वाती मालीवाल ने उनका एल्कोहल टेस्ट कराये जाने की मांग सामने रखे दी है। मालीवाल ने तो सीएम को बेशर्म करार देते हुए उन्हें पद से बर्खास्त किये जाने तक की मांग रख दी है।

नेता प्रतिपक्ष ने लिखा खत, हो एल्कोहल टेस्ट

पंजाब विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने स्पीकर को खत लिखकर तत्काल एल्को टेस्ट करने की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष ने लिखा, “मैं कांग्रेस विधायी दल (CLP) की ओर से इस सदन की गरिमा और मर्यादा को प्रभावित करने वाले एक अत्यंत गंभीर विषय की ओर आपका तत्काल ध्यान आकर्षित करने हेतु यह पत्र लिख रहा/रही हूँ।”

उन्होंने आगे लिखा, “आज चल रहे सत्र के दौरान हुई एक घटना, जिसे विधायक सुखपाल सिंह खैरा द्वारा उठाया गया, ने माननीय मुख्यमंत्री के आचरण को लेकर गंभीर चिंताएँ उत्पन्न की हैं। (Bhagwant Mann Drunk News) माननीय मुख्यमंत्री ने सदस्य द्वारा लगाए गए आरोपों का उत्तर दिए बिना ही सदन छोड़ दिया। इन चिंताओं की प्रकृति अत्यंत चिंताजनक है और यदि इन्हें अनदेखा किया गया, तो यह इस प्रतिष्ठित संस्था में जनता के विश्वास को कमजोर कर सकता है।”

उन्होंने आगे लिखा, “इस विषय की तात्कालिकता और गंभीरता को देखते हुए, यह आवश्यक है कि बिना किसी देरी के सुधारात्मक कदम उठाए जाएँ। इस संदर्भ में, CLP नेता तथा सभी कांग्रेस पार्टी के विधायक दृढ़तापूर्वक और सम्मानपूर्वक एक समान एवं पारदर्शी प्रक्रिया के तत्काल क्रियान्वयन की मांग करते हैं।”

बाजवा ने स्पीकर से मांग की है कि, “सदन में उपस्थित सभी सदस्यों का तत्काल अनिवार्य अल्को-मीटर परीक्षण, जिसकी शुरुआत एक घंटे के भीतर माननीय मुख्यमंत्री से की जाए। सभी विधायकों का व्यापक डोप परीक्षण, जिसमें सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों के सदस्यों को बिना किसी अपवाद के शामिल किया जाए।”

स्वाती मालीवाल ने भी बोला तीखा हमला

इस मामले में भाजपा की राज्यसभा सांसद स्वाती मालीवाल ने भी ‘एक्स’पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, “आज फिर से पंजाब CM भगवंत मान लोकतंत्र के मंदिर पंजाब विधानसभा में शराब के नशे में चूर होकर पहुँचे हैं। (Bhagwant Mann Drunk News) ये आदमी गुरुद्वारा साहिब शराब पीकर जाता है, मंदिर शराब पीकर जाता है, लोकसभा शराब पीकर आता था, सरकार की मीटिंग में शराब पीकर जाता है, विदेश में इतनी शराब पीली की प्लेन से उतार दिया गया।
चुनाव से पहले इन्होंने अपनी माँ के सर पर हाथ रखकर बोला था कि मैं अब कभी शराब नहीं पियूँगा”

मालीवाल ने लिखा कि, “पंजाब जैसे सेंसिटिव बॉर्डर स्टेट का CM हर वक़्त नशे में रहता है… नशे में फाइल साइन करता है। क्या बेशर्मी है। जो आदमी शराब से सिर्फ़ नींद के वक़्त दूर होता हो वो कैसे पंजाब चला सकता है? CM मान का alcohol test होना चाहिए और दोषी पाए जाने पर इन्हें CM पद से बर्खास्त करना चाहिए।”

इन्हें भी पढ़ें:-

घरेलू उड़ानों के लिए विमानन ईंधन की कीमतें स्थिर;वाणिज्यिक एलपीजी,पांच किलोग्राम सिलेंडर के दाम बढ़े

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर नेपाल के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने एकता और शांति पर जोर दिया

दुनिया में शिखर पर पहुंचे देशों ने भगवान बुद्ध के बताए रास्ते को अपनाया : अखिलेश

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अफगानिस्तान सीमा के पास 13 आतंकवादी ढेर

एचएमएसआई की अप्रैल में बिक्री 17 प्रतिशत बढ़कर 5.63 लाख इकाई हुई

1. भगवंत मान पर क्या आरोप लगे हैं?

उन पर शराब पीकर विधानसभा आने और कार्य करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

2. अल्कोहल टेस्ट की मांग किसने की है?

स्वाती मालीवाल और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने अल्कोहल टेस्ट की मांग की है।

3. विपक्ष ने क्या कार्रवाई की मांग की है?

विपक्ष ने जांच, अल्कोहल टेस्ट और दोषी पाए जाने पर पद से हटाने की मांग की है।