नयी दिल्ली, एक मई (भाषा) सुरक्षा सेवाएं देने वाली कंपनी एसआईएस लिमिटेड का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी- मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 102.50 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में उसे 223.35 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।
समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 31 प्रतिशत बढ़कर 4,489.30 करोड़ रुपये रही, जो 2024-25 की समान तिमाही में 3,427.87 करोड़ रुपये थी।
चौथी तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 20.75 प्रतिशत बढ़कर 4,401.23 करोड़ रुपये हो गया।
पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का लाभ 137.81 करोड़ रुपये रहा जबकि एकीकृत आय 21 प्रतिशत बढ़कर 16,030.07 करोड़ रुपये रही।
कंपनी के समूह प्रबंध निदेशक ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि यह कंपनी का अब तक का सबसे अधिक राजस्व और सबसे अधिक कर पूर्व आय है।
उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 कंपनी के लिए सुधार का वर्ष रहा और अब यह संभावित रूप से एक नए मोड़ की ओर बढ़ रही है।
भाषा योगेश रमण
रमण