तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 921 नए मामले

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 921 नए मामले

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 921 नए मामले
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: November 24, 2020 5:01 am IST

हैदराबाद, 24 नवंबर (भाषा) तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 921 नए मामले सामने आए तथा महामारी से तीन और मरीजों की मौत हो गई।

इसके बाद संक्रमण के कुल मामले 2.65 लाख के पार हो गए और मृतकों की संख्या 1,437 पर पहुंच गई।

सरकार की ओर से मंगलवार को जारी एक बुलेटिन में दिए गए 23 नवंबर रात आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में 146, मेडचल मलकाजगिरी में 81 और भद्रादरी कोठागुडेम में 71 नए मामले सामने आए।

अभी राज्य में कोविड-19 के 11,047 मरीज उपचाराधीन हैं।

अब तक कुल 52 लाख नमूनों की जांच हो चुकी है।

तेलंगाना में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर 95.28 प्रतिशत है।

भाषा यश नरेश

नरेश


लेखक के बारे में