कर्नाटक में कोविड-19 के 921 नए मामले सामने आए

कर्नाटक में कोविड-19 के 921 नए मामले सामने आए

कर्नाटक में कोविड-19 के 921 नए मामले सामने आए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: March 13, 2021 7:39 pm IST

बेंगलुरु, 13 मार्च (भाषा) कर्नाटक में शनिवार को कोविड-19 के 921 नए मामले सामने आए, जिसमें वायरस के दक्षिण अफ्रीकी स्वरूप से संक्रमित एक मरीज भी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के मुताबिक इन नए मामलों के साथ ही रााज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 9.59 लाख से अधिक हो गए, जबकि संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 12,387 हो गई।

विभाग ने बताया कि राज्य में 992 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

कर्नाटक में आठ मार्च से मामलों में तेज वृद्धि देखी जा रही है।

एक बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में कोविड-19 के कुल 9,59,338 मामले अब तक सामने आ चुके हैं, जिसमें से 12,387 मरीजों की मौत हो चुकी है और 9,38,890 लोग ठीक हो चुके हैं।

राज्य में अभी कोविड-19 के 8,042 मरीजों का इलाज चल रहा है।

भाषा कृष्ण सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में