लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण के 93 नए मामले सामने आए, एक और रोगी की मौत

लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण के 93 नए मामले सामने आए, एक और रोगी की मौत

लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण के 93 नए मामले सामने आए, एक और रोगी की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: October 18, 2020 7:31 am IST

लेह, 18 अक्टूबर (भाषा) केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख में 93 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 5,534 हो गई है। इसके अलावा कोविड-19 से एक और मरीज की मौत के बाद मृतकों की कुल तादाद 66 हो गई है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने आज सुबह बताया कि बीते 24 घंटों के दौरान 74 लोग संक्रमण से उबरे हैं, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 933 रह गई है। लेह जिले में 766 और करगिल जिले में 167 लोग अब भी संक्रमित हैं।

उन्होंने कहा कि शनिवार को लेह में एक और रोगी की मौत हो गई, जिसके बाद इस जिले में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 28 तक पहुंच गई है। वहीं करगिल जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है।

भाषा

जोहेब अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में