ओडिशा में कोविड-19 के 986 नये मामले, 69 मरीजों की मौत

ओडिशा में कोविड-19 के 986 नये मामले, 69 मरीजों की मौत

ओडिशा में कोविड-19 के 986 नये मामले, 69 मरीजों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: August 20, 2021 5:11 pm IST

भुवनेश्वर, 20 अगस्त (भाषा) ओडिशा में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 986 नये मामले सामने आये जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,99,173 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। नये संक्रमितों में 128 बच्चे एवं किशोर भी शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण से 69 और मरीजों की मौत हो गयी जिसके बाद महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 7,223 हो गयी है।

खुर्दा जिले में सर्वाधिक 373 नये मरीज मिले, राजधानी भुवनेश्वर भी इसी जिले का हिस्सा है। इसके बाद कटक में संक्रमण के 139 नये मामले सामने आए।

ओडिशा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मुताबिक राज्य के 12 जिलों में ही कोविड-19 के मरीजों की मौत हो रही है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अभी 9,578 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 9,82,319 मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं। प्रदेश में बृहस्पतिवार को 1003 मरीज ठीक हुये हैं।

इस बीच प्रदेश में टीकाकरण की शुरूआत के बाद से बुधवार तक टीकों की 2,02,72,961 खुराक दी जा चुकी हैं जिनमें से 47,39,211 लोगों को टीकों की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं। संक्रमण की दर 5.76 प्रतिशत बनी हुई है।

भाषा

रवि कांत पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में